फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat girl threatened to face fate like Shraddha Walker

श्रद्धा वॉकर जैसा हश्र करने की धमकी: लड़की से दो लाख रुपये लिए, वापस मांगने पर संबंध बनाने का भी दबाव बनाया

Sun, 15 Oct 2023 10:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Oct 2023 10:29 PM IST
सार

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत की एक कंपनी में नौकरी करती थी। जहां शामली जिले के काबड़ौत निवासी रोहित से उसकी मुलाकात हो गई थी। उसने उसका काम कराने के लिए दो लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
Baghpat girl threatened to face fate like Shraddha Walker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को दिल्ली की श्रद्धा की तरह 72 टुकड़े करके हत्या करने की धमकी दी गई। जिसमें कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी दी। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शामली के काबड़ौत गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत की एक कंपनी में नौकरी करती थी। जहां शामली जिले के काबड़ौत निवासी रोहित से उसकी मुलाकात हो गई थी। आरोप लगाया कि रोहित ने मेरठ के एक संस्थान में एएनएम के कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ले लिए, लेकिन दाखिला नहीं कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये वापस मांगने के बाद भी नहीं लौटाए। इसके बाद रुपये देने के लिए उस पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया गया। आरोप लगाया कि विरोध करने पर दिल्ली की श्रद्धा की तरह उसके 72 टुकड़े कर मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

जिससे उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने सुनवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इस मामले में थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि शिकायत मिलने पर रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बागपत की लड़की ने शामली के एक लड़के पर श्रद्धा वॉकर जैसा हाल करने धमकी देने का आरोप लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed