Baghpat: पंचायत में आए नही, यहां राजनीति चमकाने आ गए..रालोद विधायक से किसानों की नोकझोंक, हंगामा
विभिन्न मांगों को लेकर कराने की मांग को लेकर किसानों ने पांच जनवरी को बावली गांव में पंचायत की थी। इसमें रालोद विधायक शामिल नहीं हुए थे। सोमवार को किसान डीएम से मिलने पहुंचे थे। यहां रालोद विधायक पहुंच गए। उन्हें देख किसान भड़क गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में कलक्ट्रेट में बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे किसानों ने रालोद विधायक का विरोध किया। जहां किसानों ने रालोद विधायक से कहा कि पंचायत में आए नहीं और यहां राजनीति चमकाने आ गए। जिसको लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ और रालोद नेताओं व किसानों में नौकझोंक होती रही।
बकाया गन्ना भुगतान, सड़को की मरम्मत समेत विभिन्न मांगों को लेकर कराने की मांग को लेकर किसानों ने पांच जनवरी को बावली गांव में पंचायत की थी। जिसमें डीएम से मिलकर समस्या का समाधान कराने का निर्णय लिया गया था।
यह भी पढ़ें: गिरफ्तारी की कहानी, पुलिस की जुबानी: खाकी को देखते ही छिपे याकूब कुरैशी, बोले- मैं तो अय्यूब हूं...
सोमवार की सुबह चौबीसी खाप चौधरी सुभाष तोमर, थांबा चौधरी बृजपाल सिंह के साथ कई गांवों के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। तभी रालोद अजय कुमार कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए और कलक्ट्रेट के अंदर जाने लगे। जिस पर किसान भड़क गए और किसानों ने हंगमा शुरू कर दिया।
किसानों ने पांच जनवरी को मलकपुर में हुई पंचायत में रालोद विधायक के नही आने पर नाराजगी जताई और खरी खोटी सुनाई। उधर प्रतिनिधि मंडल के डीएम की बैठक शुरू हुई।
किसान बोले, विधायक के बिना कराएंगे भुगतान
हंगामे के दौरान रालोद कार्यकर्ता ने विधायक के बिना भुगतान नही करा पाने की बात कह दी। जिस पर किसानों ने कहा कि विधायक के बिना भुगतान कराएंगे। इस दौरान रालोद नेताओ व किसानों में नोकझोंक हुई।