फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge

घिटोरा में घमासान: किसान नेता बोले- मांग पूरी होने तक नहीं रुकेगा आंदोलन, पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

Tue, 11 Oct 2022 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Oct 2022 04:53 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
पंचायत में बोले किसान नेता - फोटो : अमर उजाला

बागपत के चांदीनगर थानाक्षेत्र के घिटोरा गांव में धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस की कार्रवाई से नाराज किसानों ने आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे दी है। घिटोरा के मजरा आलियाबाद में अधिग्रहीत की गई करीब 93 हेक्टेयर जमीन पर सोमवार को कब्जा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के अफसरों को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ा। यह देख पुलिस ने बलपूर्वक कब्जा लेने की कोशिश की तो किसान भड़क गए।

विज्ञापन


इसके बाद काफी देर तक पुलिस और किसानों में झड़प हुई। इसमें कई किसानों के कपड़े फट गए। पुलिस ने लाठी बरसाकर 18 किसानों को हिरासत में ले लिया लेकिन जमीन पर कब्जा नहीं ले पाई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने आज पंचायत का एलान कर दिया था। जिसके बाद आज घिटोरा गांव में शिव मंदिर परिसर में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि किसान अपनी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे और अपनी मांगें पूरी हाने तक आंदोलन जारी रखेंगे। 

विज्ञापन

Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

घिटौरा गांव की जमीन यूपीएसआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई थी, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन अंबावत ने किसानों की जमीन पर टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया था। सोमवार गाजियाबाद पुलिस व प्रशासन ने लाठी फटकारकर धरना जबरन समाप्त कराया और किसानों के टेंट उखाड़ लिए। करीब 18 किसानों को घसीट कर हिरासत में ले लिया था।

Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
पंचायत में किसानों का कहना है कि 13 अक्तूबर को भारतीय किसान यूनियन अम्बावत के देशभर के पदाधिकारी घिटौरा गांव पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसमे किसानों को उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। इस मौके पर रोहित ढाका, करतार सिंह,  रणवीर बैसला,बबली, जय निवास, प्रिंस, विपिन, महाराज सिंह, राधे श्याम, राजसिंह, सतपाल आदि रहे।
 
विज्ञापन

Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
क्या है मामला
घिटौरा के अलावा गाज़ियाबाद के अगरौला और पाबी सादकपुर आदि गांवों के जंगल की जमीन गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य औधोगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 2010 में अधिग्रहण की गयी थी। जिसका उचित मुआवजा भी तय किया गया था। किसानों का आरोप है कि प्रशासन बिना मुआवजा दिये जमीन पर कब्जा कर रहा है। किसानों ने 2012 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गयी थी,किसान 2013 के सरकिल रेट के अनुसार मुआवजे की मागं करते आ रहे हैं।

Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
जेसीबी चलते ही भड़क गए किसान
वार्ता के बाद यूपीसीडा के अफसरों ने कब्जा लेने के लिए जमीन पर जेसीबी चलवा दी। यह देख किसान भड़क गए और जेसीबी के आगे लेट गए। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। इस पर पहले धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मौके से 18 किसानों को पकड़ लिया गया। उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है। किसानों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Baghpat: Farmer leaders says the movement will not stop till the demand is met, police did lathi-charge
बागपत में किसानो को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
कब्जा नहीं लेने देंगे
भारतीय किसान यूनियन अंबावत के मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने बताया कि वह अपनी कमेटी के साथ बैठकर इस लड़ाई की रणनीति बनाएंगे। वह किसानों की लड़ाई को कोर्ट में लेकर जाएंगे। अधिग्रहण की शर्ते पूरी होने तक कब्जा नहीं लेने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed