फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: Entry of followers in Dera Sacha Sauda ashram banned, police vacated the parking outside the ashram

Baghpat: डेरा सच्चा सौदा आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक, पुलिस ने आश्रम के बाहर पार्किग को कराया खाली

Tue, 21 Jun 2022 08:50 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Jun 2022 08:50 PM IST
सार

बागपत के बिनौली में बरनावा में यू ट्यूब चैनल पर लाइव आकर साध संगत को मानवता भलाई का संदेश दे रहे राम रही। आश्रम में पहुंचे अनुयायियों से वापस जाने का संदेश दिया।

विज्ञापन
Baghpat: Entry of followers in Dera Sacha Sauda ashram banned, police vacated the parking outside the ashram
आश्रम के बाहर आराम करते अनुयायी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बिनौली में डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर अनुयायियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला व पुलिस, प्रशासन ने अब अनुयायियों को रोक दिया है। मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए आश्रम के बाहर गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया। जिसके बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल पर लाइव आकर साध संगत से मानवता की भलाई का संदेश दिया और आश्रम से अनुयायियों को वापस जाने के लिए कहा।

विज्ञापन


डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह का पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में समय बिता रहे हैं। उनके बरनावा आश्रम में होने की सूचना पर दूरदराज से अनुयायी पहुंच रहे हैं। आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नंबर एक से तलाशी के बाद प्रवेश करा रहे हैं। जो गुरु के दर्शन करने के बाद वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन


अनुयायियों को पुलिस ने लौटाया
मंगलवार को राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से उनके एक शिक्षक व करीब 20 लोग आश्रम में उनसे मिलने पहुंचे। बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अनुयायियों को लौटा दिया और आश्रम में अनुयायियों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए आश्रम के बाहर गाड़ी पार्किंग को भी खाली करा दिया। हिदायत दी कि यहां पर बिना अनुमति कोई कार्यक्रम या सभा होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डेरा प्रमुख राम रहीम ने अपने यू ट्यूब चैनल से लाइव आकर अनुयायियों से घर रहने की अपील की। इस दौरान उन्होंने भलाई का भी संदेश दिया। वहीं गेटों पर तैनात सेवादारों ने बताया गुरु महाराज का आदेश हुआ है कि यूपी की साध संगत अपने घर पर रहकर सुमिरन करें।

राम रहीम के गांव से भी बरनावा आश्रम में पहुंचे लोग 
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से एक शिक्षक व काफी लोग उनसे मिलने आश्रम बरनावा में पहुंचे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जिले के सुनारिया जेल से एक माह का पैरोल मिलने के बाद बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में समय बिता रहे हैं। उनके बरनावा आश्रम में होने की सूचना पर आश्रम बरनावा में दूरदराज से बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंच रहे हैं।

आश्रम के जिम्मेदार सेवादार ब्लाकवार उन्हें गेट नंबर एक से तलाशी के बाद प्रवेश करा रहे हैं। जो गुरु के दर्शन करने के बाद जा रहे हैं। मंगलवार को राम रहीम के गांव श्री गुरुसर मोडिया (राजस्थान) से उनके एक शिक्षक व करीब 20 लोग बरनावा आश्रम में उनसे मिलने पहुंचे।

आश्रम के गेटों पर तैनात सेवादारों ने बताया गुरु महाराज का आदेश हुआ है कि यूपी की साध संगत अपने घर पर रहकर सुमिरन करें, वह जल्द ही साध संगत से रूबरू होंगे। गुरु महाराज का आदेश मानते हुए यूपी की साध संगत लौट गई। सुरक्षा की दृष्टि से आश्रम के सभी गेटों पर कड़ी पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed