फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: Drug department busted fake drug business, arrested three accused from Baghpat and Shamli

UP: ड्रग विभाग ने किया नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, बागपत व शामली से तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 02:04 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ/ बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Sep 2022 02:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में चार जिलों की ड्रग विभाग टीम ने नकली दवा बना रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने तीन आरोपियों के खिलाफ सिंघावली थाने मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।

विज्ञापन
UP: Drug department busted fake drug business, arrested three accused from Baghpat and Shamli
पुलिस ने छापा मारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में चार जिलों की ड्रग विभाग की टीम ने गुरुवार को बागपत और शामली में छापा मारकर नकली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने तीन आरोपियों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर दवाईयों को जब्त कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

विज्ञापन


मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद की ड्रग विभाग की टीम ने आज सुबह सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सराय मोड से नकली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी। उसकी जानकारी पर विभाग की टीम और पुलिस ने शामली और कैराना पहुंचकर एक मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है। टीम ने सराय मोड़ के अलावा शामली और कैराना से बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां पकड़ी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर अकबर पुत्र फेरू, आमिर पुत्र आस मोहम्मद और शब्बीर के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed