{"_id":"626519e6dfccd5088205560a","slug":"baghpat-death-of-a-six-year-old-innocent-after-being-hit-by-a-tractor-on-a-brick-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह साल की मासूम की दर्दनाक मौत, ईंट भट्ठे पर दुकान से सामान लेकर लौट रही थी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: ट्रैक्टर की चपेट में आने से छह साल की मासूम की दर्दनाक मौत, ईंट भट्ठे पर दुकान से सामान लेकर लौट रही थी बच्ची
Sun, 24 Apr 2022 03:05 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Apr 2022 03:05 PM IST
सार
बागपत में रविवार को चांदीनगर थानाक्षेत्र के जंगल मे बने ईंट भट्ठे पर दुकान से लौटने के दौरान एक छह साल की बच्ची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आ गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को एक छह साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्ची के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अुनसार चांदीनगर थानाक्षेत्र के सुभानपुर के जंगल मे बने ईंट भट्ठे पर दुकान से लौटने के दौरान एक छह साल की बच्ची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट मे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।
विज्ञापन
बताया कि बड़ौत के गुराना निवासी असलम सुभानपुर के जगंल मे बने ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करता है। दोपहर के समय उसकी छह वर्षीय बच्ची मन्तसा ईंट भटटे पर बनी दुकान से समान लेकर लौट रही थी। तभी वह वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की चपेट मे आ गई। उसकी ट्रैक्टर से कुचलने के कारण मौके पर मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो मे कोहराम मचा है।
विज्ञापन