{"_id":"633ebbf3b646d502361470ab","slug":"baghpat-bku-s-warning-if-the-tractors-coming-to-the-mahapanchayat-are-stopped-will-jam-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: भाकियू की चेतावनी, महापंचायत में आने वाले ट्रैक्टरों को रोका तो जिला जाम कर देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: भाकियू की चेतावनी, महापंचायत में आने वाले ट्रैक्टरों को रोका तो जिला जाम कर देंगे
Thu, 06 Oct 2022 04:59 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:59 PM IST
सार
बागपत कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में दस अक्टूबर को होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रैक्टरों को रोका गया तो जिला जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
रालोद के बागपत जिलाध्यक्ष डाॅ. जगपाल सिंह तेवतिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में कलक्ट्रेट में चल रहे धरने में गुरुवार को भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके साथ ही वक्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्राॅली पर जुर्माना लगाने के आदेश का विरोध किया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर पहुंचे रालोद के जिलाध्यक्ष डाॅ. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली में लोगों के बैठने पर जुर्माना लगाने का आदेश किसानों के साथ नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि किसानों का ट्रैक्टर रोकने पर जाम लगाकर धरना दिया जाएगा। किसान ट्रैक्टर में मजदूरों को लेकर खेतों में जरूर जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना
विज्ञापन
दस अक्टूबर को होने वाली महापंचायत में सरकार के आदेश का विरोध किया जाएगा। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि दस अक्टूबर को कलक्ट्रेट में होने वाली महापंचायत में किसान ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर पहुंचेंगे। जिले में किसी भी जगह ट्रैक्टर रोका जाने पर पूरा जिला जाम कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल रही, जबकि किसानों पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे है। इस दौरान तेजपाल ठाकुर, धर्मपाल, इंद्रपाल, राजेंद्र सिंह, महकसिंह, शिवदत्त शर्मा, प्रदीप धामा समेत अन्य मौजूद रहे।