फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat: BJP leader beaten by Lekhpa for making caste certificate

बागपत: जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ लेखपाल ने की मारपीट, हंगामा

Thu, 03 Dec 2020 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Dec 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: BJP leader beaten by Lekhpa for making caste certificate
हंगामा करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार को जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे भाजपा नेता के साथ लेखपाल ने मारपीट कर दी। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चला। भाजपा नेता ने लेखपाल समेत चार कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। भाजपा नेता के साथ मारपीट की जानकारी लगते ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और लेखपाल के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागपत बागपत तहसील में भारतीय जनता पार्टी के देहात मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह संघ के एक पदाधिकारी की बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील पहुंचे थे। बताया गया कि यहां जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनसे एक हजार रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर लेखपाल ने उनके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि लेखपाल व चार कर्मचारियों ने भाजपा नेता के साथ मारपीट व अभद्रता की। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा और  कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। लेखपाल के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव कुमार कार्यकर्ताओं के  बीच पहुंचे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed