अपराजिता: वुमनिया के निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने लांच किया पोस्टर, कहा- महिलाओं का सम्मान जरूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जीवन संघर्ष पर बन रही फिल्म वुमनिया के लेखक और निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने जौहड़ी गांव में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता - 100 मिलियन स्माइल्स अभियान का पोस्टर लांच किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए ही इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। मस्ती, नक्शा, अतिथि तुम कब जाओगे, फालतू, डबल धमाल, मैं तेरा हीरो, एक विलेन, हॉफ गर्ल फ्रेंड और टोटल धमाल जैसी फिल्में लिख चुके तुषार का कहना है कि सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतिहास में भी महिलाएं आदर पाती रही हैं। वर्तमान में महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। सिनेमा जगत, राजनीति, खेल और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं ने आगे बढ़कर नया मुकाम हासिल किया है। इस हौसले को बनाए रखने और नई उम्मीदों पर आगे बढ़ने से ही मंजिल मिलती है। महिला हो या पुरुष जीवन में कभी निराशा का भाव नहीं झलकना चाहिए। मेहनत कर जीवन में बनाए गए लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/