{"_id":"5a421c0a4f1c1b0b788b4f74","slug":"azam-khan-said-do-not-walk-sp-leaders-with-ax-and-petrol","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां बोले, कुल्हाड़ी और पेट्रोल साथ लेकर न चलें सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां बोले, कुल्हाड़ी और पेट्रोल साथ लेकर न चलें सपाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 26 Dec 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार के पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने मेरठ रोड पर एक फार्म हाउस में शादी समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता कुल्हाड़ी और पेट्रोल साथ लेकर न चलें।
विज्ञापन
पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
विज्ञापन
आजम खां रात करीब 11 बजे सपा नेता रिहानुद्दीन की शादी के रिसेप्शन समारोह में दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में पहुंचे। वह करीब पौन घंटे तक कार्यक्रम में रहे। इस दौरान निकाय चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं की स्थिति पर उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता कुल्हाड़ी और पेट्रोल साथ लेकर न चलें। माना जा रहा है कि आजम खां ने इससे कार्यकर्ताओं पर यह तंज कसा कि वे एक-दूसरे की जड़ न काटें। साथ ही संगठन में आपसी फूट डालने का काम न करें। हालांकि इस पर आजम खुलकर कुछ नहीं बोले। सहकारी समितियों के चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि सपा को इन चुनावों में मजबूती से शिरकत करने के निर्देश हैं। शादी समारोह में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सपा राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष सपा अब्दुल अलीम अलवी, शहर विधायक सपा रफीक अंसारी और सपा महानगर प्रवक्ता वसीम राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समिति चुनाव के लिए कसी कमर
सपा ने सहकारी समितियों के चुनाव के लिए कमर कस ली है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अगर सपा के हों तो उनकी सलाह से जिले के सपा के सहकारी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की तत्काल एक बैठक कर चुनाव की रणनीति तय करें। सपा महानगर प्रवक्ता वसीम राहुल ने बताया कि प्रदेश की लगभग आठ हजार समितियों के चुनाव पहले सात अक्तूबर से शुरू होने थे। लेकिन तब चार अक्तूबर को चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। अब दोबारा सहकारी समितियों और सहकारी बैंकों के चुनाव 27 दिसंबर को प्रारंभ होने हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/