फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aur jahareelee huee hava

300 के करीब पहुंचा मेरठ का एक्यूआई, फिर बिगड़ने लगी हवा की सेहत

Sat, 21 Nov 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
aur jahareelee huee hava
मोदीपुरम। हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से मेरठ समेत एनसीआर में फिर से वायु गुणवत्ता सूचकांक बिगड़कर 300 के पास पहुंच गया। इसका कारण शहर में लगातार जलाया रहा कूड़ा और वाहनों का बढ़ता दबाव है। बारिश के बाद मेरठ समेत एनसीआर में हवा की सेहत में सुधार हुआ था लेकिन शुक्रवार को एक्यूआई 292 पहुंच गया। वहीं, एनसीआर में भी एक्यूआई का स्तर 300 पार होने से हवा और जहरीली हो गई है। शहर में सबसे ज्यादा जयभीमनगर का एक्यूआई 350 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पारा गिरा, सर्दी बढ़ी
दिन व रात का पारा गिरने से मौसम और सर्द हो गया है। बृहस्पतिवार रात तापमान नौ डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार दिन-रात के तापमान में और गिरावट होगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकतम आर्द्रता 67 व न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed