{"_id":"6319a8f8b1286d2842739161","slug":"audacity-men-dragged-the-girl-into-the-jeep-in-meerut-caught-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: मेरठ में हुड़दंग कर रहे यवकों ने युवती को जीप में खींचा, दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: मेरठ में हुड़दंग कर रहे यवकों ने युवती को जीप में खींचा, दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Thu, 08 Sep 2022 02:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:04 PM IST
सार
मेरठ के आबूलेन पर बुधवार रात साढे़ नौ बजे एक युवती को थार में सवार युवकों ने शराब के नशे में जीप में खींचने का प्रयास किया। युवती किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी। हालांकि दुकानदारों ने युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
आबूलेन मेरठ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के आबूलेन पर राजमहल होटल के पास बुधवार रात साढे़ नौ बजे चार युवक थार जीप में बैठकर नशे की हालत में पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ युवतियों पर फबतियां कसीं और एक युवती को जीप की ओर खींचा। किसी तरह युवती ने खुद को बचाया।
विज्ञापन
इसके बाद भी यह युवक गाने बजाकर नाचते रहे और हुड़दंग करते रहे। यह सब देख कुछ दुकानदार इकट्ठा हुए और चारों युवकों को दबोच लिया। बाद में इनकी पिटाई भी की गई। युवती की हिम्मत बढ़ी तो वह भी जीप के आगे खड़ी होकर इन युवकों पर कार्रवाई की मांग करने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो चारों को हिरासत में ले लिया। बाद में एक आरोपी का चालान ही किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Suicide: सब सच है क्योंकि कहानी झूठी है.., लिखकर मनोविज्ञान के प्रो. चंद्रशेखर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे यह युवती बेगमपुल की ओर जा रही थी। उसे और कुछ अन्य युवतियों को देखते ही जीप में बैठे युवकों ने अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। नशे में उनकी हरकतें बढ़ती देख दुकानदार एकजुट होकर पहुंचे तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, मगर उन्हें दबोच लिया गया।
कुछ लोगों ने बताया कि युवक जीप में शराब पी रहे थे। इसके बाद हुड़दंग मचाया। थाना पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। युवकों की जीप को कब्जे में लिया गया है। वहीं, इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।