{"_id":"5da1d6be8ebc3e01656e9aa0","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-will-be-conducted-in-saharanpur-after-admit-card-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: अभ्यर्थी यहां डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र, आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019: अभ्यर्थी यहां डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र, आज होगी परीक्षा
Sun, 13 Oct 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 कल (रविवार) को होगी। परीक्षा के लिए चंद्र नगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए 900 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 90 मिनट की होगी, जो पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सुबह दस बजे सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। साढ़े दस बजे अभ्यर्थियों को केंद्र में एंट्री दी जाएगी। एंट्री के लिए अभ्यर्थी के पास प्रवेश पत्र होना अनिवार्य रहेगा। प्रवेश पत्र अभ्यर्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भेजे गए हैं। यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की समस्या है तो छात्र अपना स्कूली फोटो पहचान पत्र भी लेकर पहुंच सकते हैं। खास बात यह है कि दृष्टि बाधित अभ्यर्थी अपने साथ सहायक को ला सकते हैं। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सहायक अभ्यर्थी से कम पढ़ा लिखा हो, जिसका स्कूली परिचय पत्र देखा जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे निकालें प्रवेश पत्र
जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है। ऐसे अभ्यर्थी www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फॉर्म में डाला है। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/