{"_id":"6a89ea05a230182d120f395c","slug":"attempt-to-strangle-wife-to-death-in-bajot-forest-meerut-news-c-72-1-mct1010-158181-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बजोट में पत्नी की गला दबाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बजोट में पत्नी की गला दबाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गांव बजोट में पत्नी की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। महिला की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान आरोपी पति मौके से भाग गया। लोहिया नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर निवासी मुस्कान ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले श्याम नगर निवासी जाहिद से हुई थी। एक साल पहले इंस्टाग्राम उसकी दोस्ती फातिमा गार्डन निवासी सावेज से हो गई। सावेज ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों मिलने लगे। सावेज ने उससे पति को तलाक देकर शादी करने को कहा। पांच माह पहले जाहिद को तलाक दे दिया। तीन माह पहले उसे सावेज से निकाह कर लिया। सावेज उसे किराए के मकान में लेकर रहने लगा। मुस्कान का आरोप है कि पांच दिन पहले सावेज उसे किराए के मकान में छोड़कर अपने घर चला गया। उसने सावेज को कॉल कर घर खर्च के लिए रुपया मांगा। सावेज ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि शनिवार दोपहर सावेज ने फोन कर उसे खर्च के रुपये देने के बहाने बुलाया और उसे बजोट में खेतों पर गया। यहां उससे मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मुस्कान चीखी तो आसपास के किसान दौड़कर वहां पहुंचे। इस पर सावेज भाग गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- --