फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attempt to drag student into car outside coaching centre, commotion

Meerut News: कोचिंग सेंटर के बाहर छात्र को कार में खींचने का प्रयास

Sat, 25 Apr 2026 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Attempt to drag student into car outside coaching centre, commotion
मोदीपुरम। पल्लवपुरम में कोचिंग सेंटर के बाहर शुक्रवार को कार सवार दो-तीन छात्रों ने एक छात्र को जबरन कार में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आरोपी छात्र पीड़ित की पिटाई कर उसे सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली- दून हाईवे स्थित एक कॉलोनी निवासी करीब 16 वर्षीय छात्र क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। वहीं, रुड़की रोड निवासी 17 वर्षीय छात्र उसी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता है। तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच स्कूल में कहासुनी हुई थी, हालांकि उस समय मामला शांत हो गया था। शुक्रवार शाम 10 वीं का छात्र पल्लवपुरम में कोचिंग के लिए गया था।
विज्ञापन

कोचिंग खत्म होने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, थोड़ी दूरी पर पहले से खड़े 11वीं के छात्र और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। आरोपी छात्रों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और लेकर चल पड़े। पीड़ित छात्र ने शोर मचा दिया। उसके एक साथी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके की ओर दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी हमलावर पीड़ित छात्र को रास्ते में फेंककर भाग निकले। पीड़ित छात्र ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। सीओ ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर पल्लवपुरम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed