{"_id":"67db259633f6b4c1e90cc74c","slug":"attempt-to-burn-married-woman-by-pouring-petrol-on-her-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108185-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग में जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पेट्रोल डालकर विवाहिता को आग में जलाने का प्रयास
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी रोशनी ने सास, ननद व जेठानी पर पेट्रोल डालकर जान से मारने की नीयत आग लगाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी रोशनी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। पति शादी के बाद से ही उसके साथ गाली गलौज व परेशान करता चला आ रहा है। पति के अपनी भाभी के साथ संबंध हैं। विरोध करने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। नौ माह पहले पति अपनी मां व भाभी को लेकर सऊदी चला गया था। एक माह पहले सास व भाभी को वापस भेज दिया। मायके वालों ने सास से बात की तो सास ने ले जाने से मना कर दिया।
वह 15 मार्च को स्वयं ही अपनी ससुराल चली आई। ससुराल पहुंचते ही सास, ननद व जेठानी ने उसके साथ मारपीट की। 19 मार्च को दोपहर 1:00 बजे सास, ननद व जेठानी तीनों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। जिस समय यह घटना हुई उस समय पति सऊदी से वीडियो काॅल पर था और कह रहा था कि आग लगा दो, जिंदा मत छोड़ना। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और उसकी आग बुझाकर जान बचाई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।