फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attackers have acid attack on victim woman near SSP Office at Meerut city

दरोगा की पत्नी ने दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका तेजाब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, ये है पूरा मामला

Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Feb 2020 02:12 AM IST
सार

मेरठ में एसएसपी आवास के पास दुष्कर्म पीड़िता पर दरोगा की पत्नी व दो युवकों ने तेजाब फेंका। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा।

विज्ञापन
Attackers have acid attack on victim woman near SSP Office at Meerut city
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एसएसपी आवास के पास बुधवार शाम को सनसनीखेज वारदात हो गई। सिविल लाइन थाने जा रही दुष्कर्म पीड़िता पर दरोगा की पत्नी व दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया, जिसमें पीड़िता झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिविल लाइन सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। दुष्कर्म मामले में दरोगा और जानलेवा हमले में पीड़िता भी पहले जेल जा चुकी है। 

विज्ञापन


पल्लवपुरम की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता बुधवार शाम स्कूटी से सिविल लाइन थाने आ रही थी। आरोप है कि एसएसपी आवास के पीछे सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने स्कूटी सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोक लिया। युवकों के साथ दरोगा नरेंद्र कुमार की पत्नी अनीता उर्फ नीतू भी थी, जिसको पीड़िता ने पहचाना है। आरोप है कि अनीता और दोनों युवकों ने केस वापस न लेने पर पीड़िता पर तेजाब फेंका। जिस पर युवती चिल्लाने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे पहले कि लोग आरोपियों की घेराबंदी करते तीनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर उसके बाद पीड़िता को सिविल लाइन थाने छोड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: स्कूल जा रही छात्रा पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती पर तेजाब फेंकने की जानकारी लगते ही सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल थाने पहुंचे। युवती को साथ लेकर मौका मुआयना किया और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दरोगा नरेंद्र कुमार जेल काट चुका है। दरोगा की पत्नी नीतू ने भी पीड़िता और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। जिसमें युवती और उसका भाई जेल गए थे। युवती फिलहाल जमानत पर है और उसका भाई जेल में बंद है। युवती द्वारा तेजाब फेंकने की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। दरोगा अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम में रह रहा है और मेरठ में ही उसकी पोस्टिंग है। 

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दरोगा और युवती में पहले से विवाद चल रहा है। एक- दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मुकदमे दर्ज करा चुके हैं, जिसमें दोनों जेल भी काट चुके हैं। युवती पर तेजाब फेंका गया या फिर कोई और मामला है। पुलिस इसकी अभी गंभीरता से जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed