फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: Acid attack on girl student of 10th class, hospitalized and accused absconded

यूपी: स्कूल जा रही छात्रा पर तेजाब से हमला, हालत गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 02:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 30 Jan 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: Acid attack on girl student of 10th class, hospitalized and accused absconded
सांकेतिक

यूपी के सहारनपुर शहर में मंगलवार को दो मनचलों ने कक्षा 10वीं की छात्रा पर तेजाब से हमला बोल दिया। इस हमले में छात्रा झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये है मामला
स्कूटी से चिलकाना रोड स्थित स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा पर बाइक सवार दो सिरफिरे युवकों ने तेजाब फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पुलिस ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के लिए भाग रहे आसिफ की बाइक फिसल गई और वह भी घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


छात्रा मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले की रहने वाली है और चिलकाना रोड स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे स्कूटी से स्कूल जा रही थी, स्कूल के नजदीक बाइक सवार दो युवकों ने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। छात्रा स्कूटी समेत गिर पड़ी। छात्रा की आंख और शरीर के एक हिस्से पर तेजाब गिरा। छात्रा की चीखें सुनकर आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का ही आसिफ अपने साथी शोएब के साथ मिलकर कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से भी की थी। छात्रा के भाई ने आरोपियों को समझाया भी था और हिदायत भी दी थी। कुछ दिन तो आरोपी शांत रहे, लेकिन फिर से उसे परेशान करने लगे थे। उसका स्कूल और बाजार जाते समय पीछा करते थे। 

वहीं एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आसिफ का दोस्त शोएब एक दुकान से तेजाब लाया था, उसमें पानी मिलाकर इन्होंने उसके असर को कम भी किया था। शोएब की तलाश की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed