फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on women's dignity will not be tolerated, protests erupt at Jantar Mantar

Meerut News: नारी सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं, जंतर-मंतर पर गूंजा विरोध

Thu, 18 Dec 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Attack on women's dignity will not be tolerated, protests erupt at Jantar Mantar

विज्ञापन
मोदीपुरम। महिलाओं के प्रति अपमानजनक और जातिगत विद्वेष फैलाने वाले बयान के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को जोरदार धरना दिया गया। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के नेतृत्व में यह विरोध संतोष वर्मा द्वारा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले आपत्तिजनक वक्तव्यों के खिलाफ आयोजित किया गया।

धरने का नेतृत्व पूर्व मंत्री पंडित अश्विनी कुमार चौबे और परिषद के संस्थापक संरक्षक पंडित सुनील भराला ने किया। पंडित सुनील भराला ने कहा कि नारी सम्मान हमारी संस्कृति की आत्मा है और इसके विरुद्ध कोई भी टिप्पणी असहनीय है। उन्होंने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। इस दौरान बिहार से अजय कुमार झा, सुनील दत्त, अजय भारद्वाज, रजनीश, अनुराग, सोनू, मोंटी, विशाल, नीलम, जीवनन्द, निक्की, संदेश, आयुष, सौरभ, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed