फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on the police who reached the notice of Animal Cattle, scramble

पशु कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, हाथापाई, जमकर बवाल

Sun, 18 Jun 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Attack on the police who reached the notice of Animal Cattle, scramble
दरोगा को जानकारी देते भाजपा कार्यकर्ता

पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिसवालों के साथ हाथापाई भी की। जानिए, इसके बाद क्या हुआ।

विज्ञापन



मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटियारी सराय में रविवार को पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के साथ ही हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इतना ही नहीं बल्कि पशु कटान करने वाले लोगों ने पुलिस से कहा कि भैंस का मीट न खाएं तो क्या पुलिसकर्मियों का मीट खाएं। मुखबिर की सूचना के शक में उन्होंने अपने ही समुदाय के युवक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।

विज्ञापन

Attack on the police who reached the notice of Animal Cattle, scramble
भाजपाईयों ने किया हंगामा

इसके बाद मौके पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिला संयोजक मिलन सोम समेत कई सौ भाजपाई पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। वहीं इस दौरान बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जमकर नारे लगाए। इतना ही नहीं बल्कि भाजपाईयों ने कहां कि सरधना में जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी का क्या होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन गांव में तनाव की स्थिति बनी है।

इसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed