फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack on SOG team in Shamli attempt to snatch government weapons

UP: शामली में एसओजी टीम पर हमला, सरकारी हथियार छीनने की कोशिश... हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया; 12 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/झिंझाना
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली/झिंझाना Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Nov 2024 10:15 PM IST
सार

एसओजी टीम पर हमले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। एसओजी टीम गांव से सीधे शामली आ गई थी।

विज्ञापन
Attack on SOG team in Shamli attempt to snatch government weapons
हमला करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव डेरा थानु में एसओजी टीम के साथ ग्रामीण व महिलाओं ने विरोध करते हुए हाथापाई की और पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस टीम से सरकारी हथियार भी छीनने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर किसी धोखाधड़ी के मामले में वांछित था, उसे पूछताछ के लिए पकड़ा था। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए महिलाओं समेत 12 से अधिक लोगों के खिलाफ झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


रविवार शाम को एसओजी टीम झिंझाना क्षेत्र के गांव डेरा थानु में हिस्ट्रीशीटर चतरसैन बावरिया को पकड़ने गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन उसी समय परिवार के युवकों, महिलाओं और ग्रामीणों ने लाठी डंडों के साथ पुलिस टीम को घेर लिया और उनसे हाथापाई व धक्कामुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस से उनके हथियार भी छीनने की कोशिश की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने एसओजी टीम को घेरकर कुछ समय तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे व ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए एसओजी टीम वहां से जान बचाकर निकली। इस मामले में एसपी के आदेश पर एसओजी टीम की तरफ से झिंझाना थाने पर हिस्ट्रीशीटर चतरसैन, शिवम, कल्लू और 10-12 अज्ञात अज्ञात महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

दो घंटे तक दबाए रखी घटना, वीडियो वायरल होने पर पता चला
बताया गया है कि एसओजी टीम पर हमले की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। एसओजी टीम गांव से सीधे शामली आ गई थी। देर शाम घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों को घटना का पता चला। अधिकारियों ने एसओजी टीम से घटना की बारे में जानकारी की। इसके बाद एसपी के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।

एसओजी टीम झिंझाना क्षेत्र के गांव डेरा थानु में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई थी। वहां पर दो युवकों व कुछ महिलाओं ने लाठी डंडे लेकर पुलिस टीम का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली है। इस मामले में झिंझाना थाने पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई है। -रामसेवक गौतम, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed