फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attack in dispute over snatching of mobile phone, five injured

Meerut News: मोबाइल छीने जाने के विवाद में हमला, पांच घायल

Thu, 30 Apr 2026 09:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
Attack in dispute over snatching of mobile phone, five injured
सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल व्य​क्ति। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर की कालंद चुंगी पर बुधवार रात विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में रिजवान, साहिब, फारूक, साबिर और समीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत में साहिब को मेरठ रेफर कर दिया गया।

बुधवार रात रिजवान के पुत्र अमन से कालंद रोड स्थित रजबहे के पास कुछ युवक मोबाइल छीनकर भाग गए थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ अशोक की लाट चौकी में नामजद तहरीर दी थी। तहरीर देने के कुछ समय बाद ही गुस्साए आरोपियों ने कालंद चुंगी पर खड़े रिजवान और साहिब पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग बचाव के लिए आए। आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने साहिब की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल व्यक्ति। संवाद

सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल व्यक्ति। संवाद

सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल व्यक्ति। संवाद

सरधना। कालंद चुंगी पर मारपीट में घायल व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed