भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर बोले शहीदों के परिजन- नक्शे से मिटाया जाए पाकिस्तान का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू- कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पराक्रम दिखाते हुए पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट समेत आतंक के तीन बड़े अड्डे तबाह कर दिए। इसमें करीब 350 आतंकी मारे गए हैं। वहीं पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रदीप व अमित के परिजनों ने वायुसेना द्वारा किए गए हमले की जमकर सराहना की है।
शहीद प्रदीप की पत्नी शर्मिष्ठा ने भारतीय वायुसेना की जमकर सराहना की है। उनका कहना है कि अब समझौते व बातचीत से बात नहीं बनने वाली, कुछ ऐसा होना चाहिए कि पाकिस्तान में इतना खौफ पैदा हो जाए कि वह हिंदुस्तान की तरफ नजर भी उठाकर ना देखें।
वहीं शहीद प्रदीप के भाई का कहना है कि आतंकवाद का जड़ से ही खात्मा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना को अपनी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए। उधर, शहीद प्रदीप के पिता सोहनपाल का कहना है कि दहशतगर्दों के ठिकाने नष्ट होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सेना की कार्रवाई से संतुष्ट है और यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।
उधर, शहीद अमित के भाई प्रमोद का कहना है कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे से वार करता है। उनका यह भी कहना है कि भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान का कुछ नहीं पता कि वह कब वार कर दे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तो नक्शे से ही खत्म कर देना चाहिए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/