फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attachment of assets of infamous Sanjeev Jeeva, close to Mukhtar Ansari

कुख्यात संजीव जीवा की संप

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Attachment of assets of infamous Sanjeev Jeeva, close to Mukhtar Ansari
प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गांव आदमपुर में मुख्तार अंसारी के करीबी कुख्यात संजीव जीवा और उसके परिवार की करीब 21 बीघा कृषि भूमि को कुर्क कर लिया है। मुजफ्फरनगर और अन्य शहरों में भी जीवा की संपत्ति की जांच की जा रही है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि गिरोहबंद अधिनियम के तहत आपराधिक गतिविधियों से संपत्ति जुटाने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर के साथ बाबरी थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम आदमपुर गांव पहुंचे। यहां संजीव जीवा, उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी, पुत्र हरिओम व तुषार के नाम पर दर्ज करीब 21 बीघा भूमि की पैमाइश कराई और उसके बाद भूमि पर कुर्की का बोर्ड लगा दिया। पुलिस ने सोमवार को शामली में जीवा गैंग के गुर्गे अनिल उर्फ पिंटू को एके-47 और 1300 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। पिंटू ने पुलिस को बताया था कि जीवा ने अपने गुर्गों से 11 लाख रुपये में अनिल बंजी को एके 47 दिलाई थी। अनिल बंजी कृषि विवि मोदीपुरम के डीन राजवीर सिंह पर कातिलाना हमले का मुख्य आरोपी है। एनआईए और आईबी की टीम ने भी शामली पहुंचकर दो दिन तक जांच की थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ब्रहमदत्त द्विवेदी और कृष्णानंद राय की हत्या में आरोपी था जीवा
संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा का नाम पूर्वांचल के दिग्गज नेता भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और भाजपा विधायक कृष्णानंद राय सहित सात लोगों की हत्या में आया था। जीवा के खिलाफ हरिद्वार, फर्रुखाबाद, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर सहित 26 मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed