फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   attachment ka khel

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा : सिफारिश एक्शन की, दे डाला अटैचमेंट का तोहफा

Tue, 29 Nov 2016 12:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 29 Nov 2016 12:47 PM IST
विज्ञापन
attachment ka khel
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल नहीं रुक रहा है। शासन से लेकर जिला प्रशासन निर्देश दे रहा है कि काम न करने वाले चिकित्सकों व स्टाफ पर कार्रवाई की जाए। लेकिन उसके बजाय अटैचमेंट का तोहफा दिया जा रहा है। भूड़बराल सीएचसी पर तैनात ईएनटी चिकित्सक डॉ. रजत के खिलाफ एसीएमओ ने एक्शन की सिफारिश की। लेकिन कार्रवाई के बजाय उन्हें सीएमओ कार्यालय में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

डॉ. रजत पर आरोप था कि वे पोस्टमार्टम हाउस पर ड्यूटी से लेकर विकलांग बोर्ड तक में जाने से आनाकानी करते हैं। जिस पर एसीएमओ ने सीएमओ को पत्र लिखकर यहां तक कहा कि डॉ. रजत का उच्चस्तरीय पैनल से मेडिकल परीक्षण कराया जाए। क्योंकि वे ड्यूटी वाले दिन बीमार रहते हैं और अगले ही दिन स्वस्थ हो जाते हैं।  दरअसल मामला 22 अक्तूबर की रात हुए एक पोस्टमार्टम से जुड़ा है। यह पोस्टमार्टम डॉ. रजत को करना था, क्योंकि रोस्टर के हिसाब से उन्हीं की ड्यूटी थी। लेकिन वे न तो पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और न ही उन्होंने फोन रिसीव किया। ऐसे में एसीएमओ को रात एक बजे जाकर पोस्टमार्टम करना पड़ा। अगले दिन डॉ. रजत से जवाब मांगा गया तो उन्होंने अपनी तबियत खराब बताई। इसके बाद ही एसीएमओ ने सीएमओ से डॉ. रजत के खिलाफ कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण कराने की संस्तुति की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का झूठा शपथ पत्र
दो माह पूर्व शासन से सभी सीएमओ को निर्देश दिए गए थे कि जो भी चिकित्सक अटैचमेंट पर हैं, उन्हें मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाए। सीएमओ शपथपत्र दें कि उनके यहां पर कोई चिकित्सक अटैचमेंट पर नहीं है। शासन को इस आशय का शपथपत्र दिया गया। लेकिन उसके बाद डॉ. रजत को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत संचालित होने वाले नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज (एनसीडी) प्रोग्राम का सीएमओ दफ्तर में ही प्रभारी बना दिया गया। जबकि उनकी मूल तैनाती भूड़बराल सीएचसी में है। ‘अमर उजाला’ के पास उपलब्ध रिकॉर्ड बता रहा है कि तैनाती सीएमओ दफ्तर में चल रही है। यानी शासन के निर्देशों को दरकिनार कर एक चिकित्सक पर खासी मेहरबानी दिखाई जा रही है। ऐसे हालात में बड़े सुधार की क्या उम्मीद की जा सकती है। उधर, इस प्रकरण में सीएमओ डॉ. वीपी सिंह से प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed