फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atiq Ashraf Murder Case: It was revealed that attacker Sunny had taken a pistol from criminal Sodhi of Meerut

अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात

Mon, 17 Apr 2023 04:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Apr 2023 04:04 PM IST
सार

अतीक-अशरफ हत्याकांड : हमलावरों ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। बताया गया कि हमलावर ने जिस पिस्टल से अतीक की हत्या की है, वह मेरठ के अपराधी सोढ़ी ने दी थी।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder Case: It was revealed that attacker Sunny had taken a pistol from criminal Sodhi of Meerut
अतीक और अशरफ की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावरों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस पिस्टल से अतीक और अशरफ पर गोलियां चलाईं थीं, वह पिस्टल मेरठ के सोढ़ी ने हमलावर सनी को रखने के लिए दी थी। पूछताछ में बताया गया कि हमलावर सनी ने वह पिस्टल सोढ़ी को वापस नहीं लौटाई थी, बल्कि उसी पिस्टल को अतीक और अशरफ की हत्या करने में इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन


आखिर कैसे मिले सनी और सोढ़ी
बताया गया कि अपराधी सोढ़ी कुछ समय पहले हमीरपुर जेल में बंद था। इसी बीच उसकी मुलाकात सनी से हुई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। वहीं, सनी ने अपने साथी लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य से संपर्क किया। इसके बाद सनी अपने दोनों साथियों के साथ मेरठ आया। इस दौरान सोढ़ी ने सनी को पिस्टल रखने के लिए दी। बस फिर क्या, इसी के बाद तीनों ने मिलकर प्लान तैयार किया और बड़ा डॉन बनने के लिए अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या कर डाली।
विज्ञापन


प्रयागराज में हुई थी हत्या
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में जांच कराने के दौरान दोनों की हत्या की गई थी। इससे पहले अतीक के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम को झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो

बता दें कि अतीक और अशरफ को पांच दिनों की रिमांड पर लाया गया था। मीडियाकर्मी उनसे सवाल-जवाब कर रहे थे। इसी बीच मेडिकल कॉलेज के पास दोनों की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शवों के पास पिस्टल पड़ी हुई थी। गत दिनों उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। अतीक अहमद का मेरठ से भी कनेक्शन था। मेरठ में अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक का परिवार रहता है।

यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: इमरान मसूद बोले- अब तो लगने लगा डर, सवाल पूछते हुए कोई हमें न गोली मार दे, खड़े किए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed