फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut

Atiq Ahmed: इसी साल मेरठ में होना था असद का निकाह, एनकाउंटर से पहले यहीं पर काटी थी फरारी

Thu, 13 Apr 2023 03:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Apr 2023 03:21 PM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद मेरठ में भी हलचल तेज हो गई है। बता दें कि फरार होने के दौरान मेरठ में भी असद रहा था। यही नहीं मेरठ में ही इसी साल उसका निकाह भी होना था। पढ़ें पूरा अपडेट।

विज्ञापन
Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut
अतीक का बेटा असद -File Photo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को झांसी में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया है। बता दें कि फरारी के दौरान असद अपनी बुआ के घर मेरठ में भी रहा था। वहीं एसटीएफ का अगला टारगेट अब गुड्डू मुस्लिम है, सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम को भी घेर रखा है।

विज्ञापन


हालांकि, मेरठ में एसटीएफ एएसपी ने गुड्डू मुस्लिम के घेरे जाने की खबर को खारिज किया है। उधर, उमेश पाल हत्याकांड मामले में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को कोर्ट ने पुलिस रिमांड की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट-फूटकर रोने लगा। अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा। अतीक जमीन पर बैठ गया। बता दें कि इसी साल असद का निकाह मेरठ में ही होना था। युवती के परिजन निकाह की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन हत्याकांड और एनकाउंटर के बाद से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut
asad ahmed encounter - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में मेरठ का नाम भी बार बार उछलता रहा। हत्याकांड की साजिश में शामिल डॉ. अखलाक का शूटरों के साथ वीडियो वायरल हुआ तो साजिश की तहें खुलनी शुरू हुई। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे सरकारी सेवा भी बर्खास्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हत्याकांड के बाद शूटर गुड्डू को भी डॉ. अखलाक ने अपने घर में पनाह दी थी और उसे खर्च के लिए 50 हजार रुपये भी दिए थे।
 

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: उमेश की हत्या के 48 दिन बाद अतीक का बेटा असद झांसी में एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया

Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut
कोर्ट से अतीक और अशरफ को ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला

शूटर गुड्डू को लगाया गले, स्कूटी में छिपाई थी डीवीआर 
शूटर गुड्डू का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह डॉ. अखलाक के भवानीनगर स्थित घर का बताया गया था। वीडियो पांच मार्च तड़के 5:53 बजे का है। इसमें गुड्डू मुस्लिम एक बैग लेकर आता है और कुर्सी पर बैठ जाता है। इसके बाद अखलाक कमरे के अंदर से आता है और गुड्डू शूटर को गले लगाता है। फिर सभी कमरे में चले जाते हैं। हालांकि बाद में एसटीएफ की पूछताछ में अखलाख ने कई बड़े राज खोले।

Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut
Asad Ahmed - फोटो : अमर उजाला

अतीक का बेटा असद भी आया था अखलाक के घर 
एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा भी दो साथियों के साथ घर पर आया था। पुलिस को उसकी भनक भी लग गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फिलहाल अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया है जबकि गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान फरार हैं। इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें: Atiq Ahmed: उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, झांसी में हुई मुठभेड़

अखलाक की बेटी से होना था असद का निकाह

Atiq Ahmed son Asad encounter, Umeshpal murder case latest news update Meerut
उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि असद का इसी साल मेरठ में ही निकाह होना था। अतीक के बहनोई अखलाक की बेटी से असद का निकाह तय हो चुका था। जानकारी के अनुसार निकाह से पहले दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ रिश्ता तय किया जा चुका था।

दोनों परिवार निकाह की तैयारियों में जुटे थे कि इसी बीच उमेशपाल हत्याकांड हो गया और असद पर आरोप तय हो गए। इसके बाद मेरठ से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक का नाम हत्याकांड की साजिश में सामने आया तो कहानी बिगड़ती चली गई और आखिकार असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed