फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   At 95, Bharat Singh Creates History with Two Gold and One Bronze at National Masters Athletics Championship

Meerut: 95 साल की उम्र में भरत सिंह का कमाल, दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

Tue, 03 Feb 2026 06:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Feb 2026 06:07 PM IST
सार

मेरठ के 95 वर्षीय भरत सिंह ने नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में लंबी कूद और ट्रिपल जंप में स्वर्ण तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर युवाओं को प्रेरित किया।

विज्ञापन
At 95, Bharat Singh Creates History with Two Gold and One Bronze at National Masters Athletics Championship
भरत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हालात और उम्र की बाधाओं को पार करते हुए 95 वर्षीय भरत सिंह ने सातवें नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। उन्होंने लंबी कूद और ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जज्बा दिखाया है। खास बात यह है कि उन्होंने 27 दिसंबर को पत्नी के निधन के बाद भी अभ्यास नहीं छोड़ा और युवाओं के सामने मिसाल पेश की। उन्होंने इस उपलब्धि से जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से अलीगढ़ जिले के निवासी भरत सिंह वर्तमान में ग्रेटर पल्लवपुरम मेरठ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अजमेर राजस्थान के पटेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में शिरकत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'गुर्जर से शादी कर लें इकरा, तीन तलाक से बच जाएंगी', स्वामी राम विशाल दास की सांसद पर विवादित टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 25 राज्यों के 4000 से अधिक खिलाड़ियों से भाग लिया। भरत सिंह के जज्बे और प्रदर्शन को देखकर युवा खिलाड़ी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने 30 जनवरी को लॉंग जंप और 31 जनवरी को ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता। 

दो फरवरी को उन्होंने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। भरत सिंह ने पत्नी हर प्यारी देवी के निधन के अगले दिन ही बड़े बेटे साहब सिंह के साथ चैंपियनशिप की तैयारी शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने खेल पर ध्यान केंद्रित किया। उनका कहना है कि पत्नी के जाने का दुख असहनीय है लेकिन जीवन चक्र चलता रहता है।  

बचपन से दौड़ने का शौक, रोजाना सात किमी दौड़ते हैं  
भरत सिंह खेती के साथ सोने-चांदी का काम भी करते है। उन्हें बचपन से ही दौड़ने का शौक है। आज भी वे प्रतिदिन लगभग सात किलोमीटर दौड़ते हैं। इससे पहले भी उन्होंने वर्ष 2018-19 में आंध्र प्रदेश के गुन्टुर  में राष्ट्रीय चैंपियनशिप  में स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर  की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed