प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से मारपीट
परीक्षितगढ़। गांव नारंगपुर में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापिका के साथ गांव के एक युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घटना की जानकारी बीआरसी कार्यालय पर दी। पीड़ित अध्यापिका ने युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी।
ग्राम नारंगपुर में बृहस्पतिवार सुबह गांव कायुवक प्राथमिक विद्यालय में घुसकर आया और गाली गलौज करने लगा। शिक्षिका रचना रानी शर्मा ने इस का विरोध किया तो युवक ने मारपीट कर दी। यह देख स्कूल के शिक्षक एकत्र हुए और युवक को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी धमकी देता हुआ दीवार कूदकर फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी बीआरसी कार्यालय पर दी। एबीआरसी सतपाल सिंह, ममता अग्रवाल, अशोक प्रवीन कुमार, मनीष कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षिका पीड़िता के सथ थाने पहुंचे और युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।