{"_id":"60c9b41f8ebc3e2ee55f1cec","slug":"assembly-election-2022-priyanka-gandhi-has-asked-for-the-names-of-four-four-candidates-from-the-district-heads","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस का नया प्लान, प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से मांगे चार-चार प्रत्याशियों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस का नया प्लान, प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से मांगे चार-चार प्रत्याशियों के नाम
Wed, 16 Jun 2021 01:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दीपक भारद्वाज, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:49 PM IST
सार
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नया प्लान बनाया है। इसी के तहत प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से चार-चार संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे हैं।
विज्ञापन
मेरठ: प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जिलाध्यक्षों से चार-चार संभावित प्रत्याशियों के नाम मांगे हैं। पार्टी अक्तूबर तक कुछ नाम फाइनल करना चाहती है, ताकि उम्मीदवार अपने क्षेत्र में प्रचार कर सकें। साथ ही जिलाध्यक्षों को युवाओं और किसानों पर फोकस करने और चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
कोरोना काल में सेवा सत्याग्रह के तहत प्रियंका की ओर से मेरठ के गांवों में बांटने के लिए दस हजार मेडिकल किट और संदेश पत्र भेजे गए हैं। इसके जरिए कांग्रेस गांवों और किसानों तक पहुंचना चाहती है। इससे पहले भी कृषि कानूनों के विरोध में प्रियंका पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान महापंचायतें कर चुकी हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन
प्रदेश में पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा था। कांग्रेस ने जिले में पंचायत सदस्य चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे लेकिन, एक भी नहीं जीता। अब पार्टी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
संगठन पर रहेगा जोर
हाईकमान से प्रत्याशियों के चयन के लिए निर्देश मिले हैं। हालांकि इसके लिए अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। इसके अलावा कई अन्य संगठनात्मक कार्य भी किए जाने हैं। - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस