फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Assault on staff, vandalism, and a ruckus at Queen's Bar opposite GIC.

Meerut News: जीआईसी के सामने क्वींस बार में स्टाफ से मारपीट- तोड़फोड़, हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Assault on staff, vandalism, and a ruckus at Queen's Bar opposite GIC.
सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला, एक की स्कूटी पुलिस ने की जब्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जीआईसी के सामने बृहस्पतिवार शाम क्वींस बार में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने बिल न देते हुए स्टाफ के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं बार के अंदर घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिल दिलाकर मामला निपटाया। इसके बाद पुलिस भी चली गई। कुछ देर बाद दोबारा चार युवक आए और फिर से आकर बार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शुरुआत में फायरिंग की सूचना भी सोशल मीडिया पर चल गई हालांकि पुलिस और बार मालिक का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई।
शील कुंज के रहने वाले मुकेश गुप्ता और उनके बेटे प्रियांशु गुप्ता का जीआईसी के सामने क्वींस बार है। शाम को करीब छह बजे पटेल नगर के रहने वाले आठ युवक पहुंचे और शराब- बीयर पी। जिसके बाद स्टाफ ने साढ़े पांच हजार रुपये का बिल थमा दिया। युवकों ने बिल ज्यादा होने की बात कहकर देने से मना कर दिया। जिसके बाद स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी।
विज्ञापन

स्टाफ ने इसकी जानकारी मुकेश गुप्ता और प्रियांशु गुप्ता को कॉल कर दी। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। सदर बाजार पुलिस ने साढ़े पांच हजार रुपये का बिल दिलवाया और वहां से चली गई। इस दौरान आठों युवक भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद स्कूटी पर सवार होकर चार युवक पहुंचे। उन्होंने बार में जाकर तोड़फोड़ की। मेज भी तोड़ दी। बार का शीशे का गेट भी तोड़ दिया। गार्ड के साथ भी मारपीट की। जिसके बाद बाजार के लोगों ने घेराबंदी की तो सभी आरोपी एक स्कूटी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोबारा मौके पर पहुंचकर स्कूटी जब्त कर ली।

पूरी घटना बार में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरुआत में फायरिंग की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पुलिस ने जानकारी की तो फायरिंग की बात सामने नहीं आई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed