फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ASP President Chandrashekhar says big change in politics on 3rd December, agitation for caste census

Meerut: आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले- 3 दिसंबर को राजनीति में आएगा बदलाव,जातिगत जनगणना के लिए होंगे आंदोलन

Sun, 05 Nov 2023 08:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Nov 2023 08:30 PM IST
सार



मेरठ में राज मिस्त्री इंदुशेखर की हत्या के मामले में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हत्याकांड को लेकर मांगे पूरी न होने पर 8 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर महापंचायत होगी।
 

विज्ञापन
ASP President Chandrashekhar says big change in politics on 3rd December, agitation for caste census
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

परीक्षितगढ़ क्षेत्र के धनपुरा गांव में की गई राज मिस्त्री इंदुशेखर की हत्या के मामले में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने इंचौली थाना क्षेत्र के सधारणपुर में परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मांग पूरी ना होने पर 8 दिसंबर को महापंचायत का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन


सरकार दलितों के अधिकारों को पूरा करने में फेल है। दलित अब शोषण के खिलाफ हैं, अगर इंदुशेखर के परिजनों की मांग पूरी नहीं होती तो 8 दिसंबर को डीएम कार्यालय पर महापंचायत होगी। वहीं, आप देखेंगे आने वाली 3 दिसंबर को देश की राजनीति के समीकरण बदल जाएंगे। पूरे देश में जातिगत जनगणना के लिए आंदोलन होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: विधायक लापता, खोजने वाले को दिया जाएगा ईनाम, ग्रामीणों प्रदर्शन कर लगाया प्रवेश वर्जित का बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इंचौली थाना क्षेत्र के सधारणपुर गांव में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मृतक दलित राज मिस्त्री इंदु शेखर के परिजनों से मुलाकात की। वहां से लौटते समय मवाना रोड कसेरूबक्सर स्थित आम्बेडकर धर्मशाला पर रुके।

उन्होंने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, मुख्यमंत्री दलित सम्मेलन कर रहे हैं, परंतु सीएम ने इस परिवार की संवेदना के लिए एक भी शब्द नहीं बोला। ना ही उनका कोई मंत्री वहां पहुंचा।

यहां दलितों के साथ दमन की कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। इस दौरान उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जिस बहुजन समाज पार्टी को लोगों ने अपना समर्थन देकर वहां तक पहुंचा, परंतु उनके पास इस परिवार के लिए एक शब्द तक नहीं है। 

ये मांग पूरी नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर होगी महापंचायत
अगर इंदु शेखर के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी, फास्ट्रैक कोर्ट में मुकदमा, भूमि और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी सहित परिवार की सुरक्षा आदि मांग पूरी नहीं होती हैं तो आगामी 8 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर महापंचायत की पूरी तैयारी है। जिसके लिए देशभर से हर वर्ग, समाज के लोग महापंचायत में हिस्सा लेंगे, हम परिवार की मदद के लिए उनकी आवाज बनकर वहां मौजूद रहेंगे। परिवार की सहमति से ये तय किया गया है।

3 दिसंबर से बदल जाएगी राजनीति
उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। जिसके बाद पूरी राजनीति के समीकरण बदल जाएंगे, भाजपा सरकार से जनता में आक्रोष है, कांग्रेस भी अच्छा कार्य नहीं कर रही है। जिससे आजाद समाज पार्टी को मजबूती मिलेगी। इंडिया गठबंधन के सवाल को लेकर कहा कि मैँ इंडिया का हिस्सा है, अभी पिछले गठबंधन में आप देखीए,क्या हुआ। आने वाले समय में गठबंधन बनेंगे, टूटेंगे, 3 दिसंबर के बाद समीकरण बदल जाएंगे। 

जातिगत जनगणना के लिए होंगे आंदोलन
चंद्र शेखर आजाद ने कहा 3 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा के नतीजे आने के बाद समीकरण बदल जाएंगे। पूरे देश में जातिगत जनगणना के लिए आंदोलन शुरू कि जाएंगे, सरकार जातिगत जनगणना करानी ही होगी। मैं आज मजबूर हूं, अगर मेरे पास ताकत होती तो इंदुशेखर के मामले में जिन्होंने तमाशा देखा, पूरे जिले के अधिकारी सस्पेंड होते और मुकदमा दर्ज किया जाता, परिवार को हरसंभव मदद की जाती। 

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे चंद्रशेखर
इंचौली के सधारणपुर गांव में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद इंदुशेखर के परिजनों से मिले। उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने शोकसभा नहीं होने दी, परिजनों को चेतावनी दी गई। चंद्रशेखर ने उनके राज मिस्त्री इंदु शेखर के बेट, दो बेटियों से मुलाकात की। उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्क्ष पवन गुर्जर ने बताया कि इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी ना कर उन्हें बचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed