फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ashish made the longest jump

Meerut News: आशीष ने लगाई सबसे लंबी छलांग

Thu, 16 Oct 2025 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Ashish made the longest jump
खो-खो में कैली और कबड्डी में रुहासा गांव के स्कूल की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। रुहासा गांव में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खो-खो में कैली गांव के उच्च प्राथमिक और कबड्डी में रुहासा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम ने बाजी मारी।
रुहासा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का ग्राम प्रधान जरीफ मलिक, केपी जाटव ने शुभारंभ किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जुबैर ने प्रथम, आशीष ने द्वितीय, मुकीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशु ने प्रथम, जुबेरिया ने द्वितीय, जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में जुबैर प्रथम, सावेज द्वितीय, आशीष तृतीय, बालिका वर्ग में अंशु, जानवी, मानवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक 100 मीटर बालक वर्ग में मनीष, फैज, अभिषेक ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में तबस्सुम ने पहला, मानवी ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में मनीष ने प्रथम, फैज ने द्वितीय, रिहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भूमि ने पहला, मानवी ने दूसरा, वंशिका ने तीसरा, 400 मीटर बालक वर्ग में वंश ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय, मनीष ने तृतीय, बालिका वर्ग में मानसी, अनु, रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद में प्राथमिक स्तर पर आशीष, अर्जुन, कार्तिक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर मनीष ने पहला, अयान ने दूसरा और फैज ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान सैफ रिजवी, अनीता तोमर, सुधा, ऋतु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed