फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   As soon as the route is diverted, there is a jam on the main road in Mawana.

Meerut News: रूट डायवर्ट होते ही मवाना में मुख्य मार्ग पर जाम के हालात

Fri, 26 Jul 2024 06:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
As soon as the route is diverted, there is a jam on the main road in Mawana.
मवाना। कांवड़ के मद्देनजर मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग का ट्रैफिक मवाना-बिजनौर मार्ग पर डायवर्ट होने से मवाना के मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बन गए हैं। जाम के कारण मुख्य मार्ग से पैदल गुजरना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बुधवार से मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग से होकर गुजरने वाले ट्रैफिक को मवाना-बिजनौर मार्ग से गुजारा जा रहा है। इस मार्ग पर पहले ही जाम का स्थिति थी। ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के साथ ही इस मार्ग से अब पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण, ई-रिक्शा की बाढ़, ठेली और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अधिकांश समय जाम के हालात बने रहते हैं। अब ट्रैफिक का और अधिक दबाव होने से हालात और बदतर हो गए हैं। अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में मुख्य मार्ग से स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण व ठेली आदि हटवाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बुधवार से ही मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति पैदा होने से स्थानीय लोगों को इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed