फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics

Interview: राजनीति में क्यों हुई अरुण गोविल की एंट्री? चुनाव लड़ने की बताई वजह, बोले- मैंने नहीं मांगा था टिकट

Mon, 22 Apr 2024 11:00 PM IST
Dimple Sirohi जगेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ
जगेंद्र उज्जवल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Apr 2024 11:00 PM IST
सार

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मुझे बाहरी बताया जा रहा है, वे लोग नहीं जानते कि मेरा जन्म मेरठ में हुआ है। यहीं पर परवरिश हुई है। पहले चरण के मतदान के बाद हवा बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी के कहने से हवा नहीं बदलती है। 

विज्ञापन
Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की रामायण सीरियल वाली श्रीराम की छवि लोग अब तक भूले नहीं हैं। सुबह से ही लोग उन्हें देखने के लिए मेरठ में उनके कैंट स्थित अस्थायी बंगले पर जुट जाते हैं। गोविल लगातार जनसंपर्क में सक्रिय हैं।

विज्ञापन


इस दौरान अमर उजाला ने उनके आवास पर राजनीति में उनके आने के कारण, चुनाव लड़ने के विजन, उनकी प्राथमिकताओं सहित अन्य विषयों पर बातचीत की। कुछ सवाल भी किए। उनके जनसंपर्क का भी जायजा लिया। अरुण गोविल कहते हैं कि इस चुनाव के जरिए मैं अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाने के लिए आया हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल, अभिनेत्री दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला

जनसंपर्क से पहले उन्होंने मिलने आए लोगों से बारी-बारी मुलाकात की। अपनी चुनाव टीम से रूपरेखा जानकर सुबह नौ बजे काफिले के साथ शहर में जनसंपर्क के लिए निकल गए। पहले गढ़ रोड पर पहुंचे। वह जहां से निकले उनके समर्थक उन्हें देखने के लिए उमड़े।

लोग उनके साथ फोटो खिंचाने के लिए लालायित थे, लोगों की भीड़ को देख कर बोले, जिसके लिए आया हूं, पहले वह काम कर लूं, मौका दो, तब आप लोगों के बीच में ही रहूंगा, खूब फोटो ले लेना। दोपहर एक बजे हापुड़ रोड पर प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की।

इसके बाद शाम साढ़े तीन बजे रोड शो में शामिल हुए, जो नंदन सिनेमा से कैलाशपुरी, मुरारीपुरम, जयदेवी नगर, नई सड़क से होते हुए सरस्वती मंदिर पर समाप्त हुआ। इस दौरान उनके साथ रामायण सीरियल की सीता दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी रहे।

Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
अरुण गोविल के रोड शो में रामायण के सितारे - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से बातचीत में रामायण सीरियल के इतने समय के बाद अचानक राजनीति में आने के सवाल पर वह कहते है, मैंने राजनीति में आने का कभी सोचा नहीं था। 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उनके दर्शन कर अचानक जनसेवा करने का ख्याल आया। शायद प्रभु राम ने उनकी सुन ली, कुछ ही दिनों बाद भाजपा ने चुनाव लड़ने को कहा तो अपने जन्म भूमि से चुनाव लड़ने की बात कही।

चुनाव अब जाति और धर्म पर ज्यादा लड़ने के सवाल पर वह कहते हैं कि यह देश की राजनीति के लिए उचित नहीं है। सभी के लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। पीएम मोदी भी देश को विकसित बनाना चाहते हैं, इसलिए वो विकास की बात करते हैं। विकास ही ऐसा मुद्दा है, अगर उस पर काम किया जाए तो सभी मुद्दे उसमें ही समाहित हो जाएंगे। वह भी मेरठ में विकास कराना चाहते हैं।
 

Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
रोड शो में दीपिका चिलखिया व अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

अरुण गोविल करते हैं, मेरठ में यातायात जाम की समस्या है। जाम से सब प्रभावित हैं, समय बहुत लगता है। इसके समाधान को कार्य योजना बननी चाहिए। खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम बनना चाहिए, इनररिंग रोड जल्द बननी चाहिए। हवाई अड्डा भी जल्द पूरा बनना चाहिए, ताकि यहां की अन्य शहरों से कनेक्टिविटी हो सके।

सांसद कैसा होना चाहिए के सवाल पर वह गंभीर मुद्रा में बोले-एक सच्चे इंसान की तरह, सांसद को भी पॉजिटिव, संवदेनशील, सच्चा और ईमानदार होना चाहिए। संगठन के सहयोग और उनके टिकट मिलने पर अन्य दावेदारों के विरोध के सवाल पर अरुण गोविल हंसते हुए कहते हैं, जो चाहते थे वह नहीं मिला तो यह मानव स्वभाव है, कहीं ना कहीं कुछ होता तो है, मगर अब ऐसा कुछ नहीं है, वह सभी मेरे साथ हैं और संगठन का पूरा सहयोग मिल रहा है। संगठन ही चुनाव लड़ा रहा है।

जनता आप को ही सांसद क्यों चुने, के सवाल पर वह कहते हैं, बीते दस साल से पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लिए विकास में लगे हैं। यह चुनाव पीएम मोदी का है। उनके नाम ही नाम पर जनता मुझे यहां मौका देगी। विकास की जो योजनाएं यहां चल रही हैं, उन्हें जल्द पूरा करके अन्य विकास कार्य कराएं जाएंगे।

Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिनचर्या
अरुण गोविल बताते हैं कि जल्दी सोना और जल्दी उठना उनकी दिनचर्या में शामिल है। अब चुनाव प्रचार के कारण देर रात सोना होता है, मगर सुबह पांच बजे प्रतिदिन की भांति उठ जाता हूं। योग नियमित करता हूं। पूजा-अर्चना के बाद दिन भर के कार्यक्रमों की रुपरेखा की जानकारी लेता हूं। सुबह नौ बजे तक प्रचार के लिए निकल जाता हूं। इन दिनों रोड शो ज्यादा हो रहे हैं, देर रात तक वापस आना हो रहा है।

सेहत का ख्याल
मेरा खानपान बेहद साधारण है। सुबह दूध के साथ भीगे हुए बादाम, अखरोट आदि लेता हूं। जूस और सलाद जरूरी है। दाल और दो चपाती पर्याप्त हैं। खीरे, ककड़ी, गाजर आदि सलाद कार में साथ रहती है। जब भी समय मिलता है खाता हूं। स्वस्थ रहने के लिए अच्छा व सादा खानपान जरूरी है, इसलिए फास्ट फूड से परहेज है।

Arun Govil Interview:says I have come to make my birthplace to workplace, tells why he chosen politics
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दावा
जाम से निजात दिलाई जाएगी। खेल विवि को जल्द बनवाया जाएगा। परतापुर हवाई पट्टी से जल्द नियमित हवाई उड़ाने शुरू करवाई जाएगी। शहर में विकास कर स्मार्ट सिटी बनवाया जाएगा।

प्रोफाइल
नाम : अरुण चंद्रप्रकाश गोविल
उम्र : 72
पत्नी : लेखा अरुण गोविल
संतान: दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी
आपराधिक इतिहास: कोई नहीं
निवास: 305 अमरनाथ टावर्स, आफयारी रोड, वर्सोवा, अंधेरी वेस्ट, मुंबई
शिक्षा: बीएससी
व्यवसाय: अभिनय
पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed