सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू जाने वाली ट्रेनों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों ने आरक्षण के बावजूद यात्रा छोड़ दी, कई यात्री रास्ते से ही वापस चले गए। वातानुकूलित कोच में सन्नाटा पसरा रहा।
2 of 7
सहारनपु़ुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस रात लगभग आठ बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के एसी कोचों में सन्नाटा सा पसरा हुआ था। स्लीपर कोचों में भी आधी सीटें आरक्षित होने के बावजूद खाली पड़ी हुईं थीं। यही नहीं दिल्ली से सहारनपुर जा रहे लगभग 20 यात्री तो सहारनपुर में ही यात्रा खत्म कर वापस दिल्ली की ओर चले गए।
3 of 7
रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
शालीमार एक्सप्रेस के टीटीई महेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रेन पूरी तरह आरक्षित थी लेकिन जब ट्रेन चली तो आरक्षण कराने वाले यात्री पहुंचे ही नहीं। स्लीपर कोच में 50 प्रतिशत यात्रियों की सीटें खाली रहीं।
4 of 7
चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से जम्मू के लिए बैठे लगभग 15 यात्रियों ने मुजफ्फरनगर में और लगभग 20 यात्रियों ने सहारनपुर में अपनी यात्रा समाप्त कर दी और कुछ अपनी रिश्तेदारी में तो कुछ दिल्ली लौट गए। जबकि कुछ यात्री पठानकोट तक जा रहे हैं। वहां वह अपनी रिश्तेदारियों में घूमकर वापस लौटेंगे। जबकि एसी कोच तो खाली ही रहे। ए वन कोच में मात्र छह यात्री ही यात्रा कर रहे थे। अन्य एसी कोचों की भी यही स्थिति थी। एक कोच ही भरा हुआ था जिसमें सिर्फ आर्मी के जवान थे।
5 of 7
रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटने के बाद भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई। खुफिया विभाग, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड एवं हैंड मेटल डिटेक्टर से लोगों के सामान की जांच की गई। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ की गई।