{"_id":"617477d2f12bf01c8a3fd876","slug":"arrested-two-warranties-from-kapsaad-in-murder-case-and-sent-them-to-jail-sardana-news-mrt5619874141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में कपसाड़ से दो वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में कपसाड़ से दो वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में कपसाड़ से दो वारंटी गिरफ्तार कर जेल भेजे
सरधना। गांव कपसाड़ में जमीन के विवाद में की गई हत्या के मामले में जमानत पर चल रहे तीन आरोपियों के कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। आरोपी 1982 में हुई हत्या के मामले में 1987 से जेल से जमानत पर चल रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के कपसाड़ गांव में 1982 में राजपाल और विजयपाल के बीच जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया था। राजपाल पक्ष द्वारा विजयपाल के पिता रघुवर की हत्या कर दी गई। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए विजयपाल, ऋषिपाल व किरणपाल पर 1982 में राजपाल की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने हत्या के मामले में तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों ने जिला जज के यहां जमानत खारिज होने पर हाईकोर्ट में जमानत के लिए अपील की थी। जिस पर 1987 में विजयपाल, ऋषिपाल व किरणपाल तीनों ही जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे। उनकी हाईकोर्ट में अब अपील खारिज हो गई है, जिस पर हाईकोर्ट से तीनों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। पुलिस ने शनिवार को विजयपाल और ऋषिपाल को हत्या के मामले में जारी वारंट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अभी किरणपाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।