फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   army starts operation oxygen

सेना ने शुरू किया ऑपरेशन ऑक्सीजन, खुर्जा में शुरू कराया प्लांट

Mon, 03 May 2021 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
army starts operation oxygen
सेना ने शुुरू किया ऑपरेशन ऑक्सीजन, खुर्जा में शुरू कराया प्लांट
विज्ञापन

मेरठ। देश में मचे ऑक्सीजन हाहाकार के बीच सेना ने जमीन पर उतरकर कार्य शुरू कर दिया है। सहारनपुर पहुंचने के बाद अब खुर्जा पहुंचकर मेरठ कैैंट स्थित सेना की 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के विशेषज्ञों ने एसएसएमजे अस्पताल पहुंचकर प्लांट को शुरू कराया। इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इस कठिन समय में काफी लाभ मिलेगा।
मेजर अभिषेक के नेतृत्व में पहुंचे विशेषज्ञों की टीम ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर खामियों को जांचा। जो खामियां उसमें पाईं गईं उसे तुरंत मौके पर परीक्षण कर प्लांट को शुरू कराया। वहीं, विद्युत आपूर्ति को 230 वोल्ट थ्री-फैस, माइक्रो कंट्रोलर और डिस्पले यूनिट को बदले जाने के लिए निर्माता से संपर्क किया गया। ऑक्सीजन प्लांट का कंप्रेशर कार्य नहीं कर रहा था, बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण कंप्रेशर में फाल्ट था।
विज्ञापन

कंप्रेशर को जेनरेटर चलाकर शुरू कराया गया और ऑक्सीजन को जेनरेट किया गया। बिजली विभाग को पत्र लिखकर वोल्टेज बढ़ाने के लिए कहा गया। वहीं, कूलिंग प्लांट के न चलने के कारण दिक्कत बढ़ रही थी। माइक्रो कंट्रोलर और डिस्पले यूनिट के खराब हो जाने के कारण यह समस्या आ रही थी। इसे भी सुधारा गया और नए माइक्रो कंट्रोलर के लिए वेंडर को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आज भी चलेगा सहारनपुर में कार्य
वहीं, सहारनपुर में रविवार को पूरे दिन प्लांट को शुरू करने के लिए कार्य चलता रहा। सेना के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को भी कार्य किया जाएगा। इसके बाद सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट सुचारू रुप से चलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed