फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Army soldier commits suicide by shooting himself in Mundali of Meerut

चंद पलों में उजाड़ ली दुनिया: सेना के जवान ने खुद को दी ऐसी दर्दनाक मौत, चेहरा देख कांप उठीं पत्नी और बेटी

Wed, 31 Jan 2024 02:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में सेना के एक जवान ने खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। उधर, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Army soldier commits suicide by shooting himself in Mundali of Meerut
सेना के जवान का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अटौला में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एसओ मुंडाली देवेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि गांव अटौला निवासी जसवीर (35) पुत्र रामपाल सिंह राजपूत रेजीमेंट में सिपाही के पद पर तैनात था। इस समय उसकी लखनऊ में तैनाती थी और वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। मंगलवार को उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था लेकिन, मंगलवार सुबह वह घर में ही पशुओं को बांधने के स्थान पर गया और 315 बोर के तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जब जसवीर काफी देर तक घर नहीं लौटा तो वे उसे खोजने निकले। उसका शव पशुओं के पास जमीन पर पड़ा देख कोहराम मच गया। काफी देर गहमा-गहमी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

बताया गया कि जसवीर को भारतीय सेना में नौकरी करते हुए करीब 13 वर्ष हो गए थे और उसके मन में कुछ कुंठा थी। जसवीर की पत्नी मंजीत कौर और छह साल की बेटी लव्या भी है। उसके दो भाई मुन्ना सिंह और छोटेलाल भी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। बाद में गांव के श्मशान घाट पर देर रात्रि अंतिम संस्कार कर दिया गया। साथ ही सेना के अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed