{"_id":"5feac12c8ebc3e3dac693bae","slug":"army-man-of-meerut-have-been-martyred-in-encounter-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश पर कुर्बान हुआ मेरठ का लाल, मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आज गांव आएगा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश पर कुर्बान हुआ मेरठ का लाल, मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, आज गांव आएगा पार्थिव शरीर
Tue, 29 Dec 2020 11:14 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
शहीद अनिल तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के लिए मेरठ का एक और बेटा शहीद हो गया। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव के हवलदार अनिल तोमर जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक आपरेशन में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन
सेना की 23 राजपूत यूनिट के हवलदार अनिल कुमार तोमर वर्तमान में 44वीं आरआर राइफल्स में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में घातक प्लाटून में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक 25 दिसंबर की रात को वे अपनी प्लाटून के साथ विशेष ऑपरेशन पर थे। आतंकियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। मुठभेड़ में उनको कई गोलियां लगीं। उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को उनके साथी ने परिजनों को फोन कर बताया कि ऑपरेशन हो गया है, गोली निकाल दी गई हैं।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर आर्मी के अफसरों ने फोन कर जानकारी दी कि अनिल शहीद हो गए हैं। जवान बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद परिजनों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। अनिल के भाई भी सेना में हैं। वे कश्मीर पहुंच गए हैं। परिवार में पिता भोपाल सिंह तोमर, माता कुसुम, पत्नी मीनू तोमर, 14 साल की बेटी तान्या और आठ साल का बेटा है। पूरे गांव में शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस ने रात भर खंगाली गलियां, पर नहीं मिली ब्रिटेन से लौटी गायब युवती, अब यह डर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद जवान अनिल तोमर के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण शहीद अनिल तोमर के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/