{"_id":"6a43f281040ceba69a04aae1","slug":"arguments-heard-in-the-saurabh-murder-case-hearing-to-continue-today-meerut-news-c-72-1-mct1010-155498-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सौरभ हत्याकांड में बहस हुई, आज फिर होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सौरभ हत्याकांड में बहस हुई, आज फिर होगी सुनवाई
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी के चर्चित सौरभ हत्याकांड में मंगलवार को बहस हुई। जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार आज की तारीख लगा दी है। अभी सौरभ की तरफ से सरकारी अधिवक्ता फौजदारी डीजीसी केस में जिरह कर रहे हैं। उनके बाद सौरभ के परिवार की ओर से किए गए निजी एडवोकेट जिरह करेंगे। इसके बाद मुस्कान, साहिल की तरफ से केस लड़ रही सरकारी वकील डिफेंस का पक्ष अदालत में रखेंगी। दोनों पक्षों की जिरह पूरी होने के बाद जिरह फाइनल होगी। इसके बाद केस में फैसला आएगा।
बता दें कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। इस मामले में मुस्कान और साहिल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सभी गवाही इस केस में पूरी हो चुकी है। बुधवार की तारीख लगी है। संवाद