फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Argument in dispute over emptying shop in Sardhana

सरधना में दुकान खाली करने के विवाद में बखेड़ा

Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Argument in dispute over emptying shop in Sardhana
सरधना में दुकान खाली करने के विवाद में बखेड़ा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला गंज बाजार स्थित जर्जर दुकान को खाली करने के विवाद में शनिवार को दो पक्षों के बीच बखेड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एसडीएम ने कुछ दिन पूर्व नोटिस जारी कर दुकान मालिक व किरायेदार को खुद ही दुकान को तोड़ने का आदेश दिया था।
मोहल्ला गंज बाजार में एक दुकान को खाली कराने को लेकर दुकान मालिक व दो किरायेदारों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दुकान को जर्जर बताते हुए एसडीएम सरधना एवं नगर पालिका ईओ ने एक नवंबर, 2020 को पंकज कुमार पुत्र जगदीश कुमार अरोरा व दीपक निराला पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी गंज बाजार सरधना को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा था कि दुकान जर्जर हो चुकी है। नोटिस प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर खुद ही मरम्मत करा लें या दुकान को ध्वस्त करा दें। अन्यथा विधिक कार्यवाई करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नोटिस को लेकर दीपक निराला ने शुक्रवार रात दुकान से सामान बाहर निकाल दिया, जिसका दूसरे पक्ष सोनू पुत्र हरीश ने विरोध किया। उसने दुकान में रखे सामान को अपना बताते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

दीपक निराला का कहना है कि उसके पास एक अक्तूबर, 2020 से यह दुकान किराये पर चल रही है। उसे व पंकज को एसडीएम ने नोटिस जारी किया था। किरायेदार सोनू के पक्ष में भाजपा नगर अध्यक्ष समेत कुछ भाजपाई भी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला बेलदारान निवासी विवेक जैन ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि उसने 22 वर्ष पूर्व राजेश अरोरा, जगदीश अरोरा व पंकज अरोरा से दुकान किराये पर ली थी। शुक्रवार रात शटर तोड़कर करीब 28 लाख रुपये का सामान व दो लाख 40 हजार रुपये रुपये नकदी चोरी कर लिए। जिसमें गोल्डन एवेन्यू मेरठ निवासी पंकज जैन अरोरा व राजेश अरोरा, गंज बाजार सरधना निवासी दीपक निराला जैन, चौक बाजार निवासी पवन जैन व आदर्श नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर संजीत शर्मा पर दुकान में तोड़फोड़ व चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्यकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार जावला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

नोटिस जारी करना संज्ञान में नहीं
एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय का कहना है कि दीपक निराला या पंकज को नोटिस जारी करने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामला पालिका से जुड़ा है। पालिका का अतिरिक्त चार्ज है। जानकारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed