फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI reduced, still suffocating

एक्यूआई हुआ कम, फिर भी घुट रहा दम

Mon, 24 Oct 2022 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
AQI reduced, still suffocating
देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में तीसरे से पांचवें नंबर पर पहुंचा मेरठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दीपावली से एक दिन पहले वायु गुणवत्ता सूचकांक कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन रैपिड रेल के कार्य के चलते उड़ती धूल ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है। रविवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई प्रदूषित 172 शहरों की सूची में मेरठ पांचवें स्थान पर है, जबकि शनिवार को तीसरे स्थान पर था। दीपावली पर हवा दूषित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। खांसी और जुकाम के मरीज भी बढ़ गए हैं।
दीपावली पर हर वर्ष मेरठ समेत एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में पहुंच जाता है, जिस कारण मेरठ व आसपास के जिलों में प्रदूषण स्मॉग की चादर के रूप में फैल जाता है। स्मॉग के आने से लोगों को सांस के अलावा आंखों में जलन की शिकायत होने लगती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सूची में बुलंदशहर 315 पहले, धारूहेरा 278 दूसरे, मुजफ्फरनगर 276 तीसरे गाजियाबाद 272 चौथे व मेरठ 270 पांचवें स्थान पर रहा। मेरठ के विभिन्न इलाके जयभीमनगर में 275, गंगानगर में 265 व पल्लवपुरम में 270 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रात के तापमान में दो डिग्री गिरावट
रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को रात का तापमान गिरकर 14 के पास पहुंच गया। शनिवार रात का तापमान 16 डिग्री के पास था। सीजन में पहली बार रात का तापमान 14 के पास पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा। दीपावली बाद दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। हालांकि, रविवार को दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed