फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   AQI reached 272 in Meerut and night temperature was recorded at 10 degrees Celsius

UP : पश्चिमी यूपी में बिगड़ रहे हालात, एक्यूआई पहुंचा 270 के पार, 13 दिसंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 09 Dec 2023 02:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Dec 2023 02:11 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में फिर से हालात खराब होने लगे हैं। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 272 दर्ज किया गया। जानिए 13 दिसंबर तक मौसम कैसा रहेगा।

विज्ञापन
AQI reached 272 in Meerut and night temperature was recorded at 10 degrees Celsius
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन दिन में एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ा है। सुबह और शाम के समय दिख रहे स्मॉग के चलते तीन दिन में एक्यूआई 96 बढ़ गया है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 272 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

दो तीन दिन राहत देने के बाद अब फिर से एनसीआर एक्यूआई तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिसंबर माह में अभी आगे भी एक्यूआई में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मेरठ का एक्यूआई 272, जयभीमनगर का 270, गंगागनर का 262, पल्लवपुरम का 281, दिल्ली रोड का 290, बेगमपुल का 310 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम

शुक्रवार को सबसे ज्यादा बेगमपुल क्षेत्र प्रदूषित रहा है, यहां का एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन 13 दिसंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट के साथ रात्रि का तापमान सात से आठ व दिन का 22 से 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed