फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Police officers made aware of girl students at Baghpat district

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: जागरूकता और हिम्मत को हथियार बनाएं बेटियां

Wed, 17 Jul 2019 12:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Police officers made aware of girl students at Baghpat district
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां जागरूकता और हिम्मत को हथियार बनाएं।

विज्ञापन


मंगलवार को देव इंटर कॉलेज डौलचा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बालैनी थानाध्यक्ष रविंद्र चंद पंत ने कहा कि छात्राएं जागरूक रहें। किसी भी मुश्किल स्थिति में घबराने के बजाएं, हिम्मत से काम लें। पुलिस के नंबर याद रखें और तुरंत कॉल करें। सोशल मीडिया पर अंजान लोगों को इग्नोर करना सीखें। मोबाइल पर आने वाली कॉल पर भी अपनी व्यक्तिगत डिटेल शेयर न करें। 
विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया पर जानकारियां शेयर नहीं करनी चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही इस प्लेटफार्म का प्रयोग करना चाहिए।

महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं के हित में सैकड़ों कानून हैं। जरूरत सिर्फ जानकारी रखने की हैं। बेटियां आगे बढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति के खिलाफ लोग एकजुट होने चाहिए। छात्राओं को जागरूकता होना चाहिए।

सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए समिति कार्य कर रही है। 

जीआईसी मवी कलां की प्रधानाचार्या विमलेश ने कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। जरूरत एक साथ आगे आने की है।

प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, अनिल कुमार, महकार सिंह, निरंजन, देव कुमार, वरुण शर्मा, निर्मल देवी, पिंकी, उर्वशी मौजूद रहीं।

क्या बोली छात्राएं
निधि ने कहा कि मोबाइल कॉल सुनते वक्त बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जानकारियां दी गईं।
रिया ने कहा कि सोशल मीडिया और इसके प्रयोग की जानकारी दी गई। अंजान व्यक्ति से व्यवहार के विषय में समझाया गया।
रितु ने कहा कि मोबाइल पर अंजान व्यक्ति की कॉल आने पर किस तरह बर्ताव करें, यह बताया गया है। 
निशा ने बताया कि छात्राओं से उच्च शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया गया। अच्छी शिक्षा से अच्छा समाज बनेगा।
प्रीति ने कहा कि कन्या भ्रूण रोकने के लिए छात्राओं को भी जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। 
सोनम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं को सामाजिक घटनाक्रम पर भी नजर रखनी चाहिए। तभी समाज बदलेगा।
पिंकी ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में जानकारी दी गई। शिविर से छात्राओं को लाभ होगा।
शालू ने कहा कि सोशल मीडिया और इसके प्रयोग की जानकारी दी गई। अभिभावकों से हर बात शेयर करनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed