फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Aparajita 100 million Smiles: Police officers made aware of daughters for safety in Baghpat city

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छोड़िए सहन करना, जुल्म के खिलाफ उठाएं आवाज

Fri, 19 Jul 2019 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jul 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 million Smiles: Police officers made aware of daughters for safety in Baghpat city
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला प्रशासन एवं पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरुकता और अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिम्मत से आधी सुरक्षा तो छात्राएं खुद ही कर लेंगी। किसी भी अन्याय को सहन नहीं करना चाहिए। घर से निकलें, जागरूक बनें और उच्च शिक्षा ग्रहण करें। 

विज्ञापन


गुरुवार को खेकड़ा विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बालिका जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागपत महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि अपराध पर चुप रहने की प्रवृत्ति से अपराधी का दुस्साहस बढ़ता है। बालिकाओं को अगर कुछ भी गलत लगता है तो कतई चुप नहीं रहना चाहिए। अभिभावक, शिक्षक, हेल्पलाइन नंबर और पुलिस की मदद लें। 
विज्ञापन


महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी दीपांजलि ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 181 पर पहचान गोपनीय रखी जाती है। शिकायत पर आरोपी की पहले काउंसलिंग होती है, इसके बाद भी अगर वह नहीं मानता तो पुलिस मुकदमा दर्ज करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय लोक चेतना समिति के सचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि छात्राएं जागरूक बनें। सामाजिक कुरीतियों और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज जरूर उठाएं।
सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉक्टर कुलदीप त्यागी ने कहा कि जागरुकता, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बालिकाओं को ध्यान लगाना चाहिए। 
एसआई सुमन, कांस्टेबल मीनू धीमान और कांस्टेबल निशा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विषय में जानकारी दी।  
प्रधानाचार्या श्वेता शर्मा, मधु रानी, शशि शर्मा, रूबी वर्मा, बबीता, हिमानी गुप्ता, सुमन धामा, मीरा जैन, ज्योति शर्मा, सुषमा शर्मा, संगीता देवी मौजूद रहे।

क्या बोली छात्राएं
- छात्रा अंजुम ने कहा कि हेल्पलाइन के विषय में जानकारी दी गई। छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
- छात्रा तबस्सुम ने कहा कि अभिभावकों से हर बात शेयर करनी चाहिए। कानून की जानकारी भी छात्राओं को दी।
- छात्रा फरीन ने कहा कि कानून की जानकारी छात्राओं को दी गई। संविधान में महिलाओं के हक बताए गए।
- छात्रा तरन्नुम ने कहा कि छात्राओं को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए। शिक्षा से ही सबका भविष्य संवरता है।
- छात्रा तनु धामा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबरों के विषय में अतिथियों ने जानकारी दी। कैंप छात्राओं के लिए उपयोगी रहा।
- छात्रा आकांक्षा ने कहा कि संविधान में महिलाओं को दिए गए अधिकारों के विषय में बताया गया। कैंप उपयोगी रहा।
- छात्रा मुस्कान ने कहा कि कानून और छात्राओं के अधिकारों की जानकारी दी गई। कैंप बेहद उपयोगी रहा। 
- छात्रा गुंजन ने कहा कि संविधान में दिए गए महिलाओं के अधिकारों के विषय में अतिथियों ने जानकारी दी।

छात्राओं को दी गई ट्रेनिंग
प्रशिक्षक पवन कुमार ने बिनौली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मौजिजाबाद नांगल स्कूल में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि छात्राओं को मुश्किल स्थिति से निपटने के तरीके बताए।

वर्जन...
बेटियों को करें जागरूक : डीएम

डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक बेटियों को जागरूक करें। उनके अधिकार बताएं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दें। संविधान में महिलाओं के तमाम अधिकार हैं। छात्राएं कानून की जानकारी रखें और अत्याचार को सहन नहीं करें, बलि चुप्पी तोड़ें।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed