{"_id":"5e206f718ebc3e4b445041bb","slug":"anti-corruption-team-have-arrested-a-lekhpal-with-35-thousand-in-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पूछताछ जारी
Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम और पल्लवपुरम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एक किसान ने एंटी करप्शन की टीम से लेखपाल की शिकायत की थी।
विज्ञापन
किसान ने अपनी कम हो रही जमीन को पूरा करने के लिए लेखपाल से कार्रवाई की मांग की थी। किसान का आरोप है कि लेखपाल ने इस काम के लिए उससे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। जो बाद में 35 हजार रुपये में सौदा तय हो गया था। फिर बाद में किसान ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की। टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/