फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Another video went viral in Medical 4 minutes 17 seconds in meerut

मेडिकल विवाद में 4 मिनट 17 सेकेंड का एक और वीडियो हुआ वायरल 

Sun, 30 Sep 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 30 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Another video went viral in Medical 4 minutes 17 seconds in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज में विवाद के मामले लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एसआईसी डॉ. राकेश दुबे के कार्यालय का 4 मिनट 17 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो वायरल हुआ है, हालांकि बातचीत क्या हो रही है, आवाज न होने के कारण यह पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन इस वीडियो को मेडिकल का ही बताया जा रहा है:-
विज्ञापन

यह वीडियो शुक्रवार को हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। जिसमें एसआईसी डॉ. राकेश दुबे और और कर्मचारी नेता विपिन त्यागी बातचीत कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. राकेश दुबे ने शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को लिखित शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कर्मचारी नेता विपिन त्यागी पर उनके कार्यालय में आकर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस पत्र को मेडिकल थाने और डीजी चिकित्सा शिक्षा को भेजा है।
 
हालांकि इस संबंध में विपिन त्यागी का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। वह सिर्फ यह कहने गए थे कि जो मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज हुआ है, वह उस मामले के समय हाईकोर्ट में थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ दी गई शिकायत को उन्होंने आगे बढ़ा दिया और रिपोर्ट दर्ज हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने फिर महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्द बोेले

पुलिस की गाड़ी में मेडिकल की छात्रा से बदसलूकी व पिटाई का मामला ठंडा नहीं हुआ कि एक दरोगा ने फिर महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्द बोेले। शनिवार को दरोगा का वीडियो वायरल हो गया है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 

भाजपा नेता चरणसिंह लिसाड़ी के घर पर हमले के मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा मुकेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा लिसाड़ी गेट थाने में तैनात है। जांच करने पहुंचे दरोगा दरोगा के आपत्तिजनक शब्द बोलने की शिकायत लोगों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में की। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मेडिकल और भावनपुर थाने में दरोगा का विवाद हुआ था। इस वीडियो को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों मेें आक्रोश है।

आरोप लगाया कि पुलिस की मानसिकता ठीक नहीं। मेडिकल में होमगार्ड सेंसरपाल ने अपशब्द कहकर वीडियो वायरल कर दी थी। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराने का आश्वासन देकर पुराना रिकॉर्ड भी खंगालने की बात कही। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed