फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Annu threw the javelin 57.50 meters and secured the first position.

Meerut News: अन्नू ने 57.50 मीटर फेंका भाला, प्रथम स्थान पर रही

Thu, 10 Sep 2026 08:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 10 Sep 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Annu threw the javelin 57.50 meters and secured the first position.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। एथलेटिक्स सीरीज फाइनल में अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 57.50 मीटर की दूरी तय की। एशियन गेम्स से ठीक पहले उनका यह प्रदर्शन शानदार रहा।

अन्नू रानी ने अपने पहले प्रयास में 54.84 मीटर, दूसरे प्रयास में 52.89, तीसरे प्रयास में 55.27, चौथे प्रयास में 57.50, अंतिम प्रयास में 56.53 मीटर दूरी तय की। उनका चौथा प्रयास सबसे सफल रहा। 57.50 मीटर दूरी के साथ वह पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की रश्मिका रही। उन्होंने 57.22 मीटर की दूरी प्राप्त की। राजस्थान की उमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 52.89 मीटर दूरी प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में अन्नू रानी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा। उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें तो वह 63.82 मीटर है, जो उन्होंने 2022 में बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed