{"_id":"61abd4b7f6c1ba43c66f94c8","slug":"animal-remains-found-drying-in-seal-meat-plant-for-four-years-pollution-department-team-raided-kithor-news-mrt567628764","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से सील मीट प्लांट में सूखते मिले पशु अवशेष, प्रदूषण विभाग की टीम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से सील मीट प्लांट में सूखते मिले पशु अवशेष, प्रदूषण विभाग की टीम ने मारा छापा
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में बंद मीट प्लांट से आ रही दुर्गंध की शिकायत ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से की थी। शुक्रवार को वार्ड 20 के जिला पंचायत सदस्य सहित प्रदूषण व पुलिस टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। मौके पर सैकड़ों क्विंटल पशुओं के अवशेष पड़े मिले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। प्रदूषण विभाग की टीम ने नमूनों के सैंपल लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव अल्लीपुर में मेरठ के नदीम की ऑल सावेज मीट फैक्टरी बताई जा रही है। फैक्टरी पर चार वर्ष पहले प्रशासन ने सील लगाई थी। पिछले करीब 10 दिन से गांव अल्लीपुर निवासी दुर्गंध से त्रस्त थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से की थी। शुक्रवार को वार्ड 20 के जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल के साथ पुलिस व प्रदूषण विभाग की सहायक वैज्ञानिक अधिकारी विशेष चंद्र ने उक्त फैक्टरी पर छापा मारा। फैक्टरी में सैकड़ों क्विंटल पशुओं के अवशेष व मछली के अवशेष सूखते मिले। ग्रामीण भी काफी संख्या में फैक्टरी पर पहुंच गए तथा जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस व प्रदूषण विभाग की टीम से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदूषण विभाग की टीम ने फैक्टरी में मिले अवशेषों के नमूने पशुपालन विभाग से जल्द भरवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
किसकी शह पर चल रहा प्लांट
चार वर्ष पहले अल्लीपुर क्षेत्र में मीट प्लांट, रेंडरिंग व मुर्गी दाना प्लांट सभी को सील किया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सील करने के बाद यह फैक्टरी फिर से कैसे चालू कर दी गई। इस फैक्टरी के संचालन में पशुपालन, प्रदूषण विभाग या पुलिस मिली हुई है।